चना
चने के फायदे और खाने के विशेष तरीके
=---========================-=-=-=-==-===
आयुर्वेद के अनुसार चना खाने से आपका शरीर सिर्फ स्वस्थ ही नही बल्कि बलवान और शक्तिशाली भी बनेगा। चना भी उन चीजो के नामों में शामिल है जिनके बारे में कहा जाता है की एक चीज के अनेक फायदे। यह जवानो और श्रम करने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे पचाने के लिए पाचन शक्ति का अच्छा होना भी जरूरी है और दूसरा इन दो तरह के व्यक्तियों को बल की ज्यादा जरूरत पड़ती है। वैसे तो चना कैसे भी खाया जाये फायेदमंद सिद्ध होता है लेकिन निम्नलिखित दो खास विधियों से आप चने का भरपूर फायदा उठा सकते हो।
1. भीगे हुए चने खाना
25 ग्राम देशी (काले) चने लेकर अच्छी तरह साफ कर ले । मोटे पुष्ट चनो को चुनकर साफ करके, कीड़े या डंक लगे व टूटे चने निकाल कर फेंक दें। संध्या के समय 125 ग्राम जल में इन्हे भिगो दे। प्रात: शौचादि से निवृत्त होकर एवं व्यायाम के बाद चनो को अच्छी प्रकार चबाकर खाये और ऊपर से चनों का पानी वैसे ही अथवा उसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाकर पी जाएॅ। दिखने में साधारण योग है, किन्तु शरीर को बल और शक्ति प्रदान करने में बहुत प्रभावशाली है।
विशेष
1. चने की मात्रा धीरे-धीरे 25 ग्राम से 50 ग्राम तक बढ़ाई जा सकती है। भीगे हुए चने खाने के बाद यदि दूध पिया जाये तो वीर्य पुष्टि होती है।
2. व्यायाम के बाद रात को भीगे हुए चने, चने का पानी सहित नियमित रूप से सेवन करने से आपका स्वास्थ्य बना रहेगा। कहावत भी है – ‘खाये चना रहे बना ‘ .
3.सावधानी-जिसकी पाचन शक्त्ति अत्ति दुर्बल हो, या चना खाने से पेट में अफारा आता है, उन्हें चनो का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. अंकुरित चनो का सेवन
अंकुरित चना खाना सबसे ज्यादा फायेदमंद है। अंकुरित चना धातु पौष्टिक, मासपेशियों को सुदृढ़ व शरीर को वज्र के सदृश बनाने वाला तथा प्राय: समस्त चर्म रोग नाशक है। विटामिन ‘सी’ की प्रचुरता के कारण यह नाश्ता वजन बढ़ाता है, खून में वृद्धि करता है। इसके इलावा अंकुरित चने का सेवन फेफड़े मजबूत करता है, रक्त में कोलेस्ट्रोल कम करता है और दिल की बीमारियाँ दूर करने में सहायक होता है।
चने अंकुरित चने करने की विधि
अंकुरित करने के लिए चनो को अच्छी तरह साफ़ करके इतने पानी में भिगोएँ कि उतना पानी उसमे शोषित हो जाये। प्रांत: काल पानी में भिगो दे और रात्रि में पानी से निकाल कर किसी साफ़ मोटे गीले कपडे या उसकी थैली में बांधकर लटका दे। गर्मी में 12 घंटे और शीत काल में 18 से 24 घंटे तक भिगोने के बाद गीले कपडे में बाँधने से दूसरे तीसरे दिन उसमे अंकुर निकल जाते है। गर्मी में थैली पर आवश्यकतानुसार पानी छिड़कते रहना चाहिए। इस प्रकार चने अंकुरित हो जाये। अंकुरित चने का नाश्ता एक उत्तम टॉनिक है। अंकुरित चनो में कुछ लोग स्वाद की लिए पिसी हुई काली मिर्च, सैंधा, नमक, अदरक की कुछ कतरन एवं नीम्बू की कुछ बुँदे भी मिलाते है, परन्तु आप यदि इन्हे बिना किसी मिलावट के खा सके तो अधिक उत्तम होगा।
काले चने स्वास्थय का खज़ाना।--===-=-==
सुबह एक-दो मुट्ठी काले चने ज़रूर खाये।
चने ज्यादा महंगे भी नहीं होते और इसमें बीमारियों से लड़ने के गुण भी छिपे हुए हैं। एक सस्ता और आसान सा दिखने वाला चना हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। काले चने भिगोये हुए हो, भुने हुए हों, अंकुरित हों या इसकी सब्जी बनाई हो, यह हर तरीके से सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। काला चना शरीर की गंदगी को पूरी तरह से बाहर निकालता है। आइये जाने काले चनो का सेहत कनेक्शन।
कब्ज से राहत
चने में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन के लिए बहुत जरूरी होती है। रातभर भिगोए हुए चने से पानी अलग कर उसमें नमक, अदरक और जीरा मिक्स कर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया था, उस पानी को पीने से भी राहत मिलती है। लेकिन कब्ज दूर करने के लिए चने को छिलके सहित ही खाएं।
चना एनर्जी बढ़ाता है
इंस्टेंट एनर्जी चाहिए, तो रातभर भिगोए हुए या अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकड़े और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं, बहुत फायदेमंद होता है। आप चने का सत्तू भी खा सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है।गर्मियों में चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही भूख भी शांत होती है।
चना पथरी की प्रॉब्लम दूर करता है
दूषित पानी और खाने से आजकल किडनी और गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या आम हो गई है। हर दूसरे-तीसरे आदमी के साथ स्टोन की समस्या हो रही है। इसके लिए रातभर भिगोए हुए काले चने में थोड़ी सी शहद की मात्रा मिलाकर खाएं। रोजाना इसके सेवन से स्टोन के होने की संभावना काफी कम हो जाती है और अगर स्टोन है तो आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा चने के सत्तू और आटे से मिलकर बनी रोटी भी इस समस्या से राहत दिलाती है।
जुकाम में आराम मिलता है
ज़ुकाम हो जाए और नाक में पानी बह रहा हो तो भूने चने बहुत आराम देते हैं। ये शरीर में व्याप्त एक्स्ट्रा वाटर को सोख लेते हैं। और ज़ुकाम में राहत दिलाते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद हैं चना
ताकतवर होने के साथ ही शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर होता है। लेकिन इसका सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करनाचाहिए। चने का सत्तू डायबिटीज़ से बचाता है। एक से दो मुट्ठी चने का सेवन ब्लड शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करने के साथ ही जल्द आराम पहुंचाता है।
खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या दूर करता हैं चना।
शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना चने खाकर दूर किया जा सकता है। चने में शहद मिलाकर खाना जल्द असरकारक होता है। आयरन से भरपूर चना एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम कर देता है। चने में 27 फीसदी फॉस्फोरस और 28 फीसदी आयरन होता है जो न केवल नए बल्ड सेल्स को बनाता है, बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। भुने चने गुड के साथ खाने से विशेष लाभ होता हैं। जब भी चने खाए तो गुड साथ में ज़रूर खाए।
हिचकी में राहत दिलाए
हिचकी की समस्या से ज्यादा परेशान हैं, तो चने के पौधे के सूखे पत्तों का धूम्रपान करने से हिचकी आनी बंद हो जाती है।
आंतो के रोगो में फायदेमंद।
जिनको मल बंध कर नहीं आता उनके लिए बहुत फायदेमंद हैं इसके सेवन से मिलने वाले फाइबर से मल बंध कर आता हैं। चना आंतों, इंटेस्टाइन की बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
बुखार में पसीना आने पर
बुखार में ज्यादा पसीना आने पर भुने हुए चने को पीसकर, उसमें अजवायन मिलाएं। फिर इससे मालिश करें। ऐसा करने से पसीने की समस्या खत्म हो जाती है।
मूत्र संबंधित रोग में आराम
भुने हुए चने का सेवन करने से बार-बार पेशाब जाने की बीमारी दूर होती है। साथ ही गुड़ व चना खाने से यूरीन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या में राहत मिलती है। रोजाना भुने हुए चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाती है।
पुरुषों के लिए फायदेमंद
चीनी-मिट्टी के बर्तन में रातभर भिगोए हुए चने को चबा-चबाकर खाना पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों की कई प्रकार की कमजोरी की समस्या खत्म होती है। जल्द असर के लिए भीगे हुए चने के साथ दूध भी पिएं। भीगे हुए चने के पानी में शहद मिलाकर पीने से पौरुषत्व बढ़ता है। चनो के बारे में कहावत हैं के “खाए चना रहे बना”, यहाँ बना का अर्थ जवानी से हैं।
त्वचा की रंगत निखारता है
चना केवल हेल्थ के लिए ही नहीं, स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चना खाकर चेहरे की रंगत को बढ़ाया जा सकता है। वैसे चने की फॉर्म बेसन को हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा
अंकुरित काले चने गुणों की खान।
अंकुरित काले चने गुणों की खान हैं, चनो का सर्वोत्तम सेवन इनको अंकुरतीत कर के खाने में ही हैं। क्योंकि अंकुरित चने क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियमऔर मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। साथ ही इसे खाने के लिए किसी प्रकार की कोई खास तैयारी नहीं करती पड़ती। रातभर भिगोकर सुबह नाश्ते में थोड़ा शहद डालकर खाने से शीघ्र ही शरीर का रंग रूप ओज तेज़ बढ़ता हैं और अनेक बीमारियो से मुक्ति मिलेगी।
चना मात्र एक दाल या बेसन ही नही अपितु कई रोगों के उपचार की गुणवान औषधि भी है...
जानिए चना के औषधीय गुण...
आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है।
चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं।
क्योंकि इसमें प्रोटीन, नमी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स पाये जाते हैं।
स्वास्थ्य के लिए भी यह दूसरी दालों से पौष्टिक आहार है।
चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है।
साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है।
चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खाने से होते है।
(1). सुबह खाली पेट चने से मिलते है कई फायदे...
शरीर को सबसे ज्यादा पोषण काले चनों से मिलता है। काले चने अंकुरित होने चाहिए। क्योंकि इन अंकुरित चनों में सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं जिन्हें खाने से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं। कुछ ही दिनों में र्फक दिखने लगेगा।
(2). भीगे चने से लाभ...
रातभर भिगे हुए चनों से पानी को अलग कर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।
(3). अंकुरित चना...
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।
(4). चने का सत्तू...
चने का सत्तू भी स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी औषघि है। शरीर की क्षमता और शक्ति को बढ़ाने के लिए गर्मीयों में आप चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलकार पी सकते हैं। यह भूख को भी शांत रखता है।
(5). पथरी की समस्या में चना...
पथरी की समस्या अब आम हो गई है। दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गाल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। एैसे में रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हो।
(6). शरीर की गंदगी साफ करना...
काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती हैं। और यह बुखार आदि में भी लाभ देता है।
(7). डायबिटीज के रोगियों के लिए..
चना ताकतवर होता है। यह शरीर में ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज को कम करता है जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। इसलिए अंकुरित चनों को सेवन डायबिटीज के रोगियों को सुबह-सुबह करना चाहिए!
(8). मूत्र संबंधी रोग...
मूत्र से संबंधित किसी भी रोग में भुने हुए चनों का सवेन करना चाहिए। इससे बार-बार मूत्र आने की दिक्कत दूर होती है। भुने हुए चनों में गुड मिलाकर खाने से यूरीन की किसी भी तरह समस्या में राहत मिलती है।
(9). पौरुष शक्ति के लिये...
अधिक काम और तनाव की वजह से पुरूषों में कमजोरी होने लगती है। एैसे में अंकुरित चना किसी वरदान से कम नहीं है। पुरूषों को अंकुरित चनों को चबा-चबाकर खाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे पुरूषों की कमजोरी दूर होती है। भीगे हुए चनों के पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से पौरूषत्व बढ़ता है। और नपुंसकता दूर होती है।
*10). पीलिया के रोग में...
पीलिया की बीमारी में चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी डालकर अच्छे से चनों को कुछ घंटों के लिए भिगो लें और दाल से पानी को अलग कर लें अब उस दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4 से 5 दिन तक रोगी को देते रहें। पीलिया से लाभ जरूरी मिलेगा। पीलिया रोग में रोगी को चने की दाल का सेवन करना चाहिए।
(11). कुष्ठ रोग में चना...
कुष्ठ रोग से ग्रसित इंसान यदि तीन साल तक अंकुरित चने खाएं। तो वह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।
(12). गर्भावस्था...
गर्भवती महिला को यदि मितली या उल्टी की समस्या बार-बार होती हो। तो उसे चने का सत्तू पिलाना चाहिए।
(13). अस्थमा रोग में...
अस्थमा से पीडि़त इंसान को चने के आटे का हलवा खाना चाहिए। इस उपाय से अस्थमा रोग ठीक होता है।
(14). त्वचा की समस्या में...
चने के आटे का नियमित रूप से सेवन करने से थोड़े ही दिनों में खाज, खुजली और दाद जैसी त्वचा से संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं।
(15). पुरानी कफ़...
लंबे समय से चली आ रही कफ की समस्या में भुने हुए चनों को रात में सोते समय अच्छे से चबाकर खाएं और इसके बाद दूध पी लें। यह कफ और सांस की नली से संबंधित रोगों को ठीक कर देता है।
(16). चेहरे की चमक के लिए चना...
चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए नियमित अंकुरित चनों का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप चने का फेस पैक भी घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकेत हो। चने के आटे में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार चना और गुड जरूर खाना चाहिए।
(17). दाद खाज और खुजली..
एक महीने तक चने के आटे की रोटी का सेवन करने से त्वचा की बीमारियां जैसे खुजली, दाद और खाज खत्म हो जाती हैं!
(18). धातु पुष्ट..
दस ग्राम शक्कर और दस ग्राम चने की भीगी हुई दाल को मिलाकर कम से कम एक महीने तक खाने से धातु पुष्ट होती है।
चने को अपने भोजन में सम्मिलित करें। यह किसी औषधि से कम नहीं है।
अंकुरित चनों का प्रयोग प्रतिदिन किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment