Posts

Showing posts from March, 2022

उड़द

 संस्कृत में उड़द को मास कहते है | अष्टांग ह्रदय सूत्र स्थान के ६ अध्याय के 21 श्लोक में वाग्भट ऋषि कहते है |  गुण  की यह स्निग्ध है ,पित्त और कफ को बढ़ाती है ,रक्त को भी बढ़ाती है |  यह सर है ,मतलब सरकाने का काम करती है और उनके लिए बहुत अच्छी है जिनको कब्ज है |  यह उष्ण है ,पचने में भारी है , अनिलोपा है अर्थात हवा को बाहर निकालती है |  बल ,शुक्र  शुक्र को बढ़ाती है ,पेट साफ़ करती है |  उड़द की दाल में फास्फोरिक एसिड बाकि दालों से 10 गुना होता है ,इसमें प्रोटीन मासाहार के बराबर या ज्यादा होता है |  अगर शुक्र बढ़ाना है तो इसे घी में सेककर और उसे दूध में उबालकर लो | घी भी ठंडा होता है और शुक्र भी | इससे बल और वजन बढ़ता है |  अगर महिलाओं को खानी है तो तेल में तलकर खाओ जैसे मेदू वड़ा  क्योंकि उनका मासिक धर्म या आर्तव गर्म होता है | जो महिलाएं कमजोर है ,पतली है ,मासिक धर्म सही से नहीं आता , कब्ज ,वायु की समस्या से परेशान है | रुक्षता  अगर किसी की त्वचा रुक्ष है ,मतलब नाख़ून से रगड़ने से पपड़ी उतरती है ,तो उड़द ,काला  तिल और घी की खिचड़ी खाओ ...