Posts

Showing posts from February, 2023

मसूर

  मसूर की दाल को जलाकर, उसकी भस्म बना लें, इस भस्म को दांतों पर रगड़ने से दांतो के सभी रोग दूर होते हैं। मसूर के आटे में घी तथा दूध मिलाकर,सात दिन तक चेहरे पर लेप करने से झाइयां खत्म होती हैं। मसूर के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले की सूजन तथा दर्द में लाभ होता है । मसूर की दाल का सूप बनाकर पीने से आंतों से सम्बंधित रोगों में लाभ होता है । चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के लिए मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें जब चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसे हो जाये तो चेहरे की रंगत और रूप दोनों ही बेकार हो जाते है । इसका छोटा सा उपाय है कि रात को एक मुट्ठी मसूर की दाल थोड़े से पानी में भिगो दे सुबह जब वो पानी दाल सारा सोख लेती है उसे पीस कर पेस्ट बना ले और उसमे थोड़ा सा दूध मिलाकर उस पेस्ट को दोनों समय अपने चेहरे पे लगाये और फिर दस या पंद्रह मिनट बाद मुंह को सादे पानी से धो ले । इससे चेहरे के सभी दाग धब्बे मुहांसे आदि थोड़े से दिनों में ही खत्म हो जायेंगे और चेहरा दमक उठता है | मसूर की भस्म बनाकर, भस्म में भैंस का दूध मिलाकर प्रात: सांय घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जा...

अंकुरित चना

  अंकुरित चने अपने पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, सोडियम और सेलेनियम होता है। आप इसे भिगोकर और सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। अंकुरित चने विटामिन और बी कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत हैं। चने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है और आपका पाचन तंत्र भी सही बना रहता है- 1. पाचन तंत्र में सहायक- पाचन तंत्र के सही ना होने पर आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चने के रिजिस्टेंट स्टार्च गुण पाचन को सही बनाकर कब्ज़ जैसी समस्या से कुछ हद तक राहत मिलती है। इसके सैपोनिंस यौगिक से आपके पेट को साफ़ रखने में मदद मिलती है। 2. चेहरे पर रोनक लाता है- चने के द्वारा मुंहासे, दाने, सूजन और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चना पाउडर यानी बेसन को दूध या दही में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इस पेस्ट को सिर में लगाने से बालों का गिरना कम और उन्हें मज़बूत किया जा सकता है। 3. ऊर्जा का अच्छा स्रोत- चने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, इसलिए इसे घोड़ों को भी खिलाया जाता है। इसमें प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। मेथियोनाइन कोशिकाओं ...

अंकुरित मुंग दाल

  मूंगदाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी 6 होता है। ये सभी आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाने में कारगर हैं। वजन घटाने में करती है मदद - अगर आप वजन घटाना चाहते हैं और सारे नुस्खे ट्राई कर चुके हैं तो एक बार अंकुरित मूंगदाल को भी डाइट में शामिल करें। इसमें प्रोटीन के अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो ये आपका वजन घटाने में मदद करेगी। पाचन के लिए बेहतरीन - अंकुरित मूंगदाल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन के लिए बेहतरीन होता है। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में फायदा होता है। आंखों के लिए लाभकारी - अंकुरित मूंगदाल में विटामिए ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अंकुरित दाल का सेवन करेंगे तो यो आपकी आंखों को हेल्दी रखेगा। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट एजेंट ...

चना

  चने के फायदे और खाने के विशेष तरीके =---========================-=-=-=-==-=== आयुर्वेद के अनुसार चना खाने से आपका शरीर सिर्फ स्वस्थ ही नही बल्कि बलवान और शक्तिशाली भी बनेगा। चना भी उन चीजो के नामों में शामिल है जिनके बारे में कहा जाता है की एक चीज के अनेक फायदे। यह जवानो और श्रम करने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे पचाने के लिए पाचन शक्ति का अच्छा होना भी जरूरी है और दूसरा इन दो तरह के व्यक्तियों को बल की ज्यादा जरूरत पड़ती है। वैसे तो चना कैसे भी खाया जाये फायेदमंद सिद्ध होता है लेकिन निम्नलिखित दो खास विधियों से आप चने का भरपूर फायदा उठा सकते हो। 1. भीगे हुए चने खाना 25 ग्राम देशी (काले) चने लेकर अच्छी तरह साफ कर ले । मोटे पुष्ट चनो को चुनकर साफ करके, कीड़े या डंक लगे व टूटे चने निकाल कर फेंक दें। संध्या के समय 125 ग्राम जल में इन्हे भिगो दे। प्रात: शौचादि से निवृत्त होकर एवं व्यायाम के बाद चनो को अच्छी प्रकार चबाकर खाये और ऊपर से चनों का पानी वैसे ही अथवा उसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाकर पी जाएॅ। दिखने में साधारण योग है, किन्तु शरीर को बल और शक्ति प्रदान करने म...