Posts

भूने चने के साथ गुड़ खाने से मर्दों को मिलतें हैं ये 8 बेमिसाल फायदे

  भूने चने खाने से सेहत को काफी फायदा होता है लेकिन जब इनके साथ गुड़ का भी सेवन करें तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। मर्दों के लिए इसे खाना काफी बढ़िया होता है। अक्सर पुरूष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर कसरत करते हैं ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत होते हैं और शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। 1- मसल्स बनाने के लिए गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए। 2- चेहरा निखारने के लिए इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेेंगे। 3- मोटापा कम करने के लिए गुड़ और चने को एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है। कई मर्द वजन कम करने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए। 4- कब्ज दूर करने के लिए शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की स...

दाल और प्रोटीन

 दाल का हमारे भोजन में विषेश स्‍थान होता है। तरह-तरह की दालें हम अक्‍सर खाते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि इन दालों में कितने गुण छुपे हुए हैं? दाल जैसे, राजमा, उरद, मूंग आदि में खूब सारा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन आदि जैसे ढेर सारे पोषक तत्‍व मिले होते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो दालों को अपने खाने में हर रोज़ शामिल कीजिये। आइये देखते हैं कि कौन सी दाल में कौन से गुण छुपे हुए हैं। प्रोटीन का भंडार राजमा राजमा (किडनी बीन्स) में बहुत सारा प्रोटीन होता है। यही नहीं इसमें आयरन, फॉसफोरस, मैगनीशियम और विटामिन बी-9 पाया जाता है। साथ ही यह सोडियम और पोटैशियम में सबसे लो आहार हैं। राजमा में सोया प्रोडक्‍ट के मुकाबले अधिक प्रोटीन होता है। मसूर दाल मसूर दाल की प्रकृति गर्म, शुष्क, रक्तवर्द्धक एवं रक्त में गाढ़ापन लाने वाली होती है। इस दाल को खाने से बहुत शक्‍ति मिलती है। दस्त, बहुमूत्र, प्रदर, कब्ज व अनियमित पाचन क्रिया में मसूर की दाल का सेवन लाभकारी होता है। सौदर्य के हिसाब से भी यह दाल बहुत उपयोगी है। काबुली चना, हरा चना और लाल चना काबुली चना, हरा चना और लाल चना नाम से जाना जाने ...

अंकुरित मूंग की दाल के 10 अद्भुत फायदे -30 कैलोरी और 1 ग्राम फ़ैट

  मूंग की दाल का सेवन आप सब ने किसी न किसी रूप में ज़रूर किया होगा। मूंग की दाल की कई रेसपी जैसे मूंग की दाल, मूंग सैंडविच, अंकुरित मूंग की दाल (Sprout) सलाद, मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग दाल की बरिया, मूंग दाल का लड्डू और सबसे स्पेशल रेसपी मूंग दाल का हलवा आदि व्यंजनों को आप सब ने ज़रूर टेस्ट किया होगा। मूंग की दाल का उपयोग केवल व्यंजन बनाने के लिए नहीं बल्कि वज़न घटाने के लिए भी लोग इसका उपयोग करते है क्योंकि अंकुरित मूंग की दाल के सेवन से शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फ़ैट ही पहुंचता है। अंकुरित मूंग दाल में कई पोषक तत्व जैसे मैग् ‍ नीशियम, कॉपर, फ़ोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, विटामिन बी, फ़ाइबर, पौटेशिय, कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन आदि मौजूद होते है इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी है। फ़ायदेमंद अंकुरित मूंग की दाल : पोषक तत्वों से परिपूर्ण:- पोषक तत्वों से परिपूर्ण संतुलित आहार और उचित पोषक तत्वों को पाने के लिए नियमित अंकुरित मूंग की दाल का सेवन अवश् ‍ य करें क्योंकि यह शरीर में आवश् ‍ यक तत् ‍ वों ...

मसूर

  मसूर की दाल को जलाकर, उसकी भस्म बना लें, इस भस्म को दांतों पर रगड़ने से दांतो के सभी रोग दूर होते हैं। मसूर के आटे में घी तथा दूध मिलाकर,सात दिन तक चेहरे पर लेप करने से झाइयां खत्म होती हैं। मसूर के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले की सूजन तथा दर्द में लाभ होता है । मसूर की दाल का सूप बनाकर पीने से आंतों से सम्बंधित रोगों में लाभ होता है । चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के लिए मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें जब चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसे हो जाये तो चेहरे की रंगत और रूप दोनों ही बेकार हो जाते है । इसका छोटा सा उपाय है कि रात को एक मुट्ठी मसूर की दाल थोड़े से पानी में भिगो दे सुबह जब वो पानी दाल सारा सोख लेती है उसे पीस कर पेस्ट बना ले और उसमे थोड़ा सा दूध मिलाकर उस पेस्ट को दोनों समय अपने चेहरे पे लगाये और फिर दस या पंद्रह मिनट बाद मुंह को सादे पानी से धो ले । इससे चेहरे के सभी दाग धब्बे मुहांसे आदि थोड़े से दिनों में ही खत्म हो जायेंगे और चेहरा दमक उठता है | मसूर की भस्म बनाकर, भस्म में भैंस का दूध मिलाकर प्रात: सांय घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जा...

अंकुरित चना

  अंकुरित चने अपने पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, सोडियम और सेलेनियम होता है। आप इसे भिगोकर और सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। अंकुरित चने विटामिन और बी कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत हैं। चने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है और आपका पाचन तंत्र भी सही बना रहता है- 1. पाचन तंत्र में सहायक- पाचन तंत्र के सही ना होने पर आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चने के रिजिस्टेंट स्टार्च गुण पाचन को सही बनाकर कब्ज़ जैसी समस्या से कुछ हद तक राहत मिलती है। इसके सैपोनिंस यौगिक से आपके पेट को साफ़ रखने में मदद मिलती है। 2. चेहरे पर रोनक लाता है- चने के द्वारा मुंहासे, दाने, सूजन और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चना पाउडर यानी बेसन को दूध या दही में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इस पेस्ट को सिर में लगाने से बालों का गिरना कम और उन्हें मज़बूत किया जा सकता है। 3. ऊर्जा का अच्छा स्रोत- चने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, इसलिए इसे घोड़ों को भी खिलाया जाता है। इसमें प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। मेथियोनाइन कोशिकाओं ...

अंकुरित मुंग दाल

  मूंगदाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी 6 होता है। ये सभी आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाने में कारगर हैं। वजन घटाने में करती है मदद - अगर आप वजन घटाना चाहते हैं और सारे नुस्खे ट्राई कर चुके हैं तो एक बार अंकुरित मूंगदाल को भी डाइट में शामिल करें। इसमें प्रोटीन के अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो ये आपका वजन घटाने में मदद करेगी। पाचन के लिए बेहतरीन - अंकुरित मूंगदाल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन के लिए बेहतरीन होता है। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में फायदा होता है। आंखों के लिए लाभकारी - अंकुरित मूंगदाल में विटामिए ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अंकुरित दाल का सेवन करेंगे तो यो आपकी आंखों को हेल्दी रखेगा। अंकुरित मूंगदाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट एजेंट ...

चना

  चने के फायदे और खाने के विशेष तरीके =---========================-=-=-=-==-=== आयुर्वेद के अनुसार चना खाने से आपका शरीर सिर्फ स्वस्थ ही नही बल्कि बलवान और शक्तिशाली भी बनेगा। चना भी उन चीजो के नामों में शामिल है जिनके बारे में कहा जाता है की एक चीज के अनेक फायदे। यह जवानो और श्रम करने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे पचाने के लिए पाचन शक्ति का अच्छा होना भी जरूरी है और दूसरा इन दो तरह के व्यक्तियों को बल की ज्यादा जरूरत पड़ती है। वैसे तो चना कैसे भी खाया जाये फायेदमंद सिद्ध होता है लेकिन निम्नलिखित दो खास विधियों से आप चने का भरपूर फायदा उठा सकते हो। 1. भीगे हुए चने खाना 25 ग्राम देशी (काले) चने लेकर अच्छी तरह साफ कर ले । मोटे पुष्ट चनो को चुनकर साफ करके, कीड़े या डंक लगे व टूटे चने निकाल कर फेंक दें। संध्या के समय 125 ग्राम जल में इन्हे भिगो दे। प्रात: शौचादि से निवृत्त होकर एवं व्यायाम के बाद चनो को अच्छी प्रकार चबाकर खाये और ऊपर से चनों का पानी वैसे ही अथवा उसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाकर पी जाएॅ। दिखने में साधारण योग है, किन्तु शरीर को बल और शक्ति प्रदान करने म...