Posts

Showing posts from October, 2023

दाल और प्रोटीन

 दाल का हमारे भोजन में विषेश स्‍थान होता है। तरह-तरह की दालें हम अक्‍सर खाते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि इन दालों में कितने गुण छुपे हुए हैं? दाल जैसे, राजमा, उरद, मूंग आदि में खूब सारा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन आदि जैसे ढेर सारे पोषक तत्‍व मिले होते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो दालों को अपने खाने में हर रोज़ शामिल कीजिये। आइये देखते हैं कि कौन सी दाल में कौन से गुण छुपे हुए हैं। प्रोटीन का भंडार राजमा राजमा (किडनी बीन्स) में बहुत सारा प्रोटीन होता है। यही नहीं इसमें आयरन, फॉसफोरस, मैगनीशियम और विटामिन बी-9 पाया जाता है। साथ ही यह सोडियम और पोटैशियम में सबसे लो आहार हैं। राजमा में सोया प्रोडक्‍ट के मुकाबले अधिक प्रोटीन होता है। मसूर दाल मसूर दाल की प्रकृति गर्म, शुष्क, रक्तवर्द्धक एवं रक्त में गाढ़ापन लाने वाली होती है। इस दाल को खाने से बहुत शक्‍ति मिलती है। दस्त, बहुमूत्र, प्रदर, कब्ज व अनियमित पाचन क्रिया में मसूर की दाल का सेवन लाभकारी होता है। सौदर्य के हिसाब से भी यह दाल बहुत उपयोगी है। काबुली चना, हरा चना और लाल चना काबुली चना, हरा चना और लाल चना नाम से जाना जाने ...