उड़द

 संस्कृत में उड़द को मास कहते है | अष्टांग ह्रदय सूत्र स्थान के ६ अध्याय के 21 श्लोक में वाग्भट ऋषि कहते है | 

गुण 

  • की यह स्निग्ध है ,पित्त और कफ को बढ़ाती है ,रक्त को भी बढ़ाती है | 
  • यह सर है ,मतलब सरकाने का काम करती है और उनके लिए बहुत अच्छी है जिनको कब्ज है | 
  • यह उष्ण है ,पचने में भारी है , अनिलोपा है अर्थात हवा को बाहर निकालती है | 
बल ,शुक्र 
  • शुक्र को बढ़ाती है ,पेट साफ़ करती है | 
  • उड़द की दाल में फास्फोरिक एसिड बाकि दालों से 10 गुना होता है ,इसमें प्रोटीन मासाहार के बराबर या ज्यादा होता है | 
  • अगर शुक्र बढ़ाना है तो इसे घी में सेककर और उसे दूध में उबालकर लो | घी भी ठंडा होता है और शुक्र भी | इससे बल और वजन बढ़ता है | 
  • अगर महिलाओं को खानी है तो तेल में तलकर खाओ जैसे मेदू वड़ा  क्योंकि उनका मासिक धर्म या आर्तव गर्म होता है | जो महिलाएं कमजोर है ,पतली है ,मासिक धर्म सही से नहीं आता , कब्ज ,वायु की समस्या से परेशान है |

रुक्षता 
  • अगर किसी की त्वचा रुक्ष है ,मतलब नाख़ून से रगड़ने से पपड़ी उतरती है ,तो उड़द ,काला  तिल और घी की खिचड़ी खाओ | 

    दर्द 


    • काफी तरह के दर्द में उड़द का उपयोग होता है जैसे कमर पर उड़द के आटे को लगाकर उसमें तेल भरा जाता है ,कटु बस्ती और जानू बस्ती में भी ऐसा ही करते है | आँखों की तर्पण चिकित्सा में भी उपयोग होता है (इसमें उड़द की परत बनाकर घी भर देते है )| 
    • अगर घुटने में दर्द है तो तेल में तलकर घुटने पर लगाओ |

    • कब्ज 
      • अगर कब्ज है तो उड़द की दाल के साथ खट्टी लस्सी या दही का पानी लो ,यह 45 से ऊपर के व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी है जब शरीर सूखने लगता है ,यह आँतों को भी ताकत देती है | 
    • जो भारी व्यायाम करते है उनको उड़द के लड्डू खाने चाहिए | 

    •  कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
    उड़द की दाल में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

    • हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
    उड़द की दाल में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से जोड़ों की दर्द से राहत मिलती है।

    • हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
    उड़द की दाल में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।


    उड़द के 15 उपयोगी औषधीय गुण :-------
    1- नकसीर ----- उड़द की दाल को, रात में भिगोकर, सुबह को पीस लें। इस दाल की पिठ्ठी को माथे पर लगाने से, नकसीर ( यानि नाक से खून आना ) बंद हो जाता है।
    2- अन्नशूल में आराम ----- उड़द के दाल की बडि़यां ( सूखी पकोडी़ ) को, तैल में तल लें। इन बडि़यों को शहद व शुद्ध घृत में डालकर, सेवन करें। अन्नशूल यानि अनाज के कारण होने वाले दर्द में , लाभ देता है ।
    3- नपुंसकता ------ उड़द की दाल 40 ग्राम लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को, शहद और घी में मिलाकर, सेवन करने से, पुरूष कुछ दिनों के सेवन से ही, स्त्री से संभोग करने लायक हो जाता है । उड़द की दाल के सेवन करने से भी लाभ होता है । 2-2 लड्डू सुबह-शाम सेवन करें और ऊपर से दूध भी पीएं।
    4- वजन बढा़ना ------ उड़द की दाल छिलका सहित सेवन करने से, शरीर में , मांस व मज्जा की बढो़त्तरी होती है और वजन बढ़ जाता है ।
    5- हिचकी ----- साबूत उड़द को, जलते कोयले पर डालकर, उसके धूऐं को , नाक से खींचें। ऐसा करने से हिचकी का आना बंद हो जाता है ।
    उड़द व हींग को भी मिलाकर, कोयले पर डाल कर, उस धूऐं को भी , नाक से खींचनें पर, तुरंत आराम हो जाता है ।
    6- रति शक्ति ----- उड़द के लड्डू का नित्य सेवन करने और ऊपर से दूध का सेवन करने से संभोग शक्ति का विकास होता है ।
    7- सिरदर्द ------ उड़द की दाल को भिगोकर, उसको पीस लें। इस पिठ्ठी का माथे पर, लेप करने से, गर्मी के कारण होने वाला सिरदर्द बंद हो जाता है ।
    8- फोडे़ ------ फोडे़ से गाढी़ पीप आ रही हो तो, उड़द को भिगोकर व पीसकर, उसकी पिठ्ठी बांधने से, लाभ होता है ।
    9- मूत्र में धात का जाना ----- उड़द की दाल का आटा 10 से 15 ग्राम लेकर, उसे गाय के दूध में उबालें। फिर, उसमें घी डालकर, गर्म - गर्म 7 दिन तक, सेवन करने से, मूत्र के साथ धात ( वीर्य ) का आना बंद हो जाता है ।
    10- मूत्र का बार - बार आना ------ आंवले का रस शहद से या अडूसे का रस जवाक्षार डालकर, सेवन करने से, मछत्र का बार-बार आना बंद हो जाता है ।
    आंवले का रस, 1 चम्मच, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर, सेवन करने से, पूर्ण लाभ होता है ।
    11- सफेद दाग ------- उड़द की भीगी दाल को पीसकर, उसकी पिठ्ठी को, नित्य चार महीने तक लगाने से, सफेद दाग समाप्त हो जाते है ।
    इसीप्रकार काले उड़द को भी पीसकर, सफेद दागों पर दिन में , 3-4 बार लगाने से, सफेद दाग का रंग, वापस त्वचा के रंग जैसा हो जाता है ।
    12- बालों के रोग ------ 200 ग्राम उड़द की दाल, 100 ग्राम आंवला , 50 ग्राम शिकाकाई और मेंथी को कूटकर महीन चूर्ण कर लें। इस चूर्ण की 25 ग्राम मात्रा को , 200 मिली लीटर पानी में, एक घंटे के लिए, भिगो दें और उसके बाद मसल व छानकर, इस पानी से बालों को धो लें। ऐसा करने से, बालों के सभी रोगों में , लाभ होता है।
    13- प्रसूता के लिए ------ उड़द की दाल में , घी मिलाकर सेवन करने से, प्रसूता के स्तनों में , दूध की वृद्धि होती है।
    14- कमजोरी ----- उड़द की दाल के लड्डू सुबह सेवन करके दूध पीने से , शारीरिक कमजोरी में लाभ होता है ।
    15- गंजापन ------ उड़द की दाल को उबालकर पीस लें और रात को सोते समय, गंज वाले भाग पर लगाएं। इससे बाल उग आते है ।
    उड़द का सेवन, उन व्यक्तियों को नही करना चाहिए -----
    * उड़द को, वायुकारक माना गया है ।
    * इसको अच्छी पाचन शक्ति वालों को ही , सेवन करना चाहिए ।
    * बवासीर, दमा , गठिया और लकवे के रोगी को, इसका सेवन कम करना चाहिए ।
    * उड़द की तासीर वाय्विक ठंडी होती है । इसलिए, इसका सेवन करते समय शुद्ध घी व हींग का तड़का लगा लेना चाहिए ।
    * उड़द की दाल में , हींग का छौंका लगाने से, उसके गुणों में , बढो़त्तरी होती है

    उरद या उड़द एक दलहन होता है। उड़द दाल सफेद और काली होती है और यह साउथ एशिया में सबसे ज्‍यादा पैदा होती है। उड़द की दाल एक अत्यंत बलवर्द्धक, पौष्टिक व सभी दालों में पोषक होती है। इसकी छिलके वाली दाल ज्यादा पौष्टिक होती है। कमजोर पाचन वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। उड़द का प्रयोग तमाम व्‍यंजन बनाने के काम आता है जैसे, डोसा, पापड़, वड़ा, लड्डू और दाल आदि।
    जिन लोगों की पाचन शक्ति प्रबल होती है, वे यदि इसका सेवन करें, तो उनके शरीर में रक्त, मांस, मज्जा की वृद्धि होती है। उड़द की दाल में प्रोटीन, विटामिन बी थायमीन, राइबोफ्लेविन और नियासिन, विटामिन सी, आयरन, कैल्‍शियम, घुलनशील रेशा और स्‍टार्च पाया जाता है। उड़द वीर्य वर्द्धक, हृदय को हितकारी है। यह वात, अर्श का नाश करती है। यह स्निग्ध, विपाक में मधुर, बलवर्द्धक और रुचिकारी होती है। उड़द की दाल अन्य प्रकार की दालों में अधिक बल देने वाली व पोषक होती है। धुली हुई दाल प्रायः पेट में आफरा कर देती है। छिलकों वाली दाल में यह दुर्गुण नहीं होता। गरम मसालों सहित छिलके वाली दाल ज्यादा गुणकारी होती है।
    आइये जानते हैं कि उड़द दाल हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को किस तरह से लाभ पहुंचाती है।
    1. ऊर्जा-
    इसमें बहुत सारा आयरन होता है, जिसे खाने से शरीर को बल मिलता है। यह उन महिलाओं के लिये उपयुक्‍त है जिन्‍हें भारी महावारी होती है, क्‍योंकि उनके अंदर आयरन की कमी हो जाती है। इसमें रेड मीट के मुकाबले कई गुना आयरन होता है और न हाई कैलोरी होती है और न ही फैट होता है।
    2. प्रोटीन-
    वैसे तो हर दाल में भारी प्रोटीन होता है। वे लोग जो पैसे की कमी की वजह से मीट मछली नहीं खा पाते उनके लिये यह एक सस्‍ता आहार माना जाता है। शरीर के पूरे विकास और मासपेशियों की मजबूती के लिये प्रोटीन बहुत जरुरी है। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
    3. पाचनशक्‍ति बढाए-
    जिन लोगों की पाचन शक्ति प्रबल होती है, वे यदि इसका सेवन करें, तो उनके शरीर में रक्त, मांस, मज्जा की वृद्धि होती है। इसमें बहुत सारे घुलनशील रेशे होते हैं जो कि पचने में आसान होते हैं।
    4. हृदय स्‍वास्‍थ्‍य-
    कोलेस्‍ट्रॉल घटाने के अलावा भी काली उड़द स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक होती है। यह मैगनीशियम और फोलेट लेवल को बढा कर धमनियों को ब्‍लॉक होने से बचाती है। मैगनीशियम, दिल का स्‍वास्‍थ्‍य बढाती है क्‍योंकि यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढावा देती है।
    5. पौरुष शक्‍ति बढाए-
    अगर काली उड़द को पानी में 6 से 7 घंटे के लिये भिगो कर उसे घी में फ्राई कर के शहद के साथ नियमित सेवन किया जाए तो पुरुष की यौन शक्‍ति बढती है तथा सभी विकार दूर होते हैं।
    6. सुंदरता निखारे-

    Comments